दहेज हत्यारोपी पति गिरफ्तार।

दहेज हत्यारोपी पति गिरफ्तार।

-पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दर्ज है दहेज हत्या का केस
-कोतवाली के इमिलडीहा का मामला
-पीड़ित बाबा ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का मढ़ा है आरोप
——————————————————–
संतकबीरनगर।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मेंहदावल क्षेत्र के परसा पांडेय निवासी राम भवन चौहान पुत्र जैसू का आरोप है कि उसकी नातिन रोशनी पुत्री उमेश चौहान की शादी पवन पुत्र सुखारी निवासी इमिलडीहा कोतवाली खलीलाबाद के साथ तीन साल पहले हुई थी। आरोप है कि उसकी नातिन को पति पवन, देवर संजय, अजय व ननद किसमती दहेज लिए प्रताड़ित और मारते-पीटते रहते थे। आरोप है कि 27 जनवरी 2025 को समय करीब चार बजे फोन के माध्यम से पवन की छोटी बहन सोनिया ने सूचना दिया कि उसकी नातिन मर गई है। सूचना पर वह अपने परिवार व शुभचिंतकों के साथ नातिन के ससुराल गए तो पता चला कि उसकी नातिन रोशनी को पति पवन, देवर संजय, ननद किसमती ने पीट-पीट कर गला दबा कर हत्या कर दी है। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि आरोपी पति, देवर, ननद समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज है। सूचना के आधार पर एसआई राजकुमार पटेल, हेड कांस्टेबल रामभवन गुप्ता ने आरोपी पति पवन को गिरफ्तार किया। आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Previous articleपिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल।
Next articleअयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ से डायवर्ट किए गए बड़े वाहन….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here