हादसे में मरे युवक की देवेंद्र चौहान के रूप में हुई पहचान।
-पीड़ित बड़े भाई ने पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच की शिनाख्त की पुष्टि की
-गीडा में काम करके बाइक से लौटते दौरान सेमरडाड़ी के पास घटी थी घटना
-मृतक के पास है दो साल का इकलौता बेटा,पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
-24 घंटे के अंतराल में मड़पौना में हुई दो युवकों की मौत से दहल उठा गांव
——————————————————————-
———————————————————————
संतकबीरनगर।
धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर सेमरडाड़ी के पास हुए हादसे में मरे युवक की पहचान मड़पौना के रहने वाले देवेंद्र चौहान पुत्र जगधर चौहान के रूप में हुई। पीड़ित बड़े भाई ने पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच कर शव के शिनाख्त की पुष्टि की। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
धनघटा क्षेत्र के मड़पौना निवासी अशोक चौहान पुत्र जगधर ने बताया कि उसके छोटे भाई 30 वर्षीय देवेंद्र चौहान गोरखपुर के गीडा में एक फैक्ट्री में काम करते थे। मंगलवार की शाम पांच बजे गीडा से काम करके बाइक से घर के लिए निकले थे। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर सेमरडांड़ी के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने भाई की बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में भाई देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। भाई के पास दो साल का इकलौता बेटा प्रिंस है। पीड़ित पत्नी उमा का रो- रो कर बुरा हाल था। पोस्मार्टम हाऊस आए ग्रामीण घटना से गमगीन थे। एसओ राम कृष्ण मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्राली कब्जे में है। जबकि चालक मौके से भाग गया था। शव की पहचान धनघटा क्षेत्र के मड़पौना निवासी देंवेद्र चौहान के रूप में हुई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया।
———————–
12 घंटे के अंतराल में मड़पौना में हुई दो युवकों की मौत से दहल उठा गांव
24 घंटे के अंतराल में धनघटा क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में मड़पौना गांव के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना से गांव में दो परिवारों के घर कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस आए राजगीर अशोक चौहान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सेमरडाड़ी के पास हुए हादसे में उसके भाई देवेंद्र चौहान की मौत हो गई थी। बुधवार को छोटे भाई के शव का पोस्टमार्टम कराने पोस्टमार्टम हाउस आए थे। उसी दौरान सूचना मिली कि धनघटा क्षेत्र के नावन के पास हुए हादसे में घायल मड़पौना के ही रहने वाले संतराम पुत्र फेंकू की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचे तो गांव के मृतक संतराम का शव देख कर हिल उठे। पोस्टमार्टम हाउस आए अन्य ग्रामीण भी दो युवकों की हुई मौत से दुखी थे।
धनघटा संवाद के अनुसार 12 घंटे के अंदर दो मौत को होने से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है वहीं गांव के लोग दो मौत को होने से गांव के लोग दहशत में हैं। लोग अपने घरों से निकलने में घबरा रहे हैं। ग्रामीण रामकेश चौबे, श्याम बिहारी, श्याम सुंदर, राजू आदि लोगों का कहना है कि गांव में 12 घंटे के अंतराल में दो मौत होने से गांव पर बड़ा संकट छा गया है।















