10 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार।
संतकबीरनगर,
दुधारा पुलिस ने शनिवार को पिपरा बोरिंग से बघौली जाने वाले तिराहे से 10 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर क्राइम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण मोहन निवासी मथुरानगर, परती बाजार थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर पर लूट, चोरी, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध के छह मुकदमे दर्ज हैं। इसमें लूट का एक मुकदमा कोतवाली खलीलाबाद में भी दर्ज है। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस कोतवाली में दर्ज है। एसपी ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। सूचना के आधार पर इनामी गैंगस्टर कृष्ण मोहन को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।















