ध्वजारोहण के साथ कर्मचारियों ने लिया एकता और अखंडता की शपथ।

ध्वजारोहण के साथ कर्मचारियों ने लिया एकता और अखंडता की शपथ।

 

– नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

– बीडीओ और प्रमुख ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

संतकबीरनगर 

नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर रविवार को गणतंत्र दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। बीडीओ विवेकानन्द मिश्र और ब्लाक प्रमुख राम वृक्ष यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ लिया। 

             ध्वजारोहण के बाद परिसर में स्थापित सेनानी शीला पट्ट पर स्वंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रंद्वासुमन अर्पित किया गया। इसके बाद सभागार में आयोजित संगोष्टि में अपनी बात रखते हुए बीडीओ विवेकानंद मिश्र और एडीओ पंचायत मैनुद्दीन ने कहा कि आज के दिन हम सभी अपने देश के संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्वता दोहराते है। हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति का भाव विशेष रूप से जागृत होता है। ब्लाक प्रमुख राम वृक्ष यादव ने कहा कि भारत का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। सम और विषम परिस्थितियों में यह पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है। इस मौके पर अकाउंटेट दीपक सिंह, एपीओ मेराजुल हक, विनय तिवारी, ब्लाक कोऑर्डिनेटर संदीप शुक्ला, सफाई कर्मी संघ ब्लाक अध्यक्ष उदय राज यादव, शिव प्रकाश सिंह, अजीत शर्मा, कौशल किशोर ओझा, अजय श्रीवास्तव, दिलीप कुमार गोंड, शिव कुमार, मो0 आरिफ, जयंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleअपने परिवार के लोगों को यातायात नियमों का पालन कराएंगे छात्र।
Next articleधूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here