नए साइबर अपराध से बचाव के बारे में दी गई जानकारी।

नए साइबर अपराध से बचाव के बारे में दी गई जानकारी

संतकबीरनगर। 

पुलिस विभाग की तरफ गुरुवार को स्वर्गीय इफ्तेखार अहमद खान मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज नंदौर व वेणी माधव गोपीयनाथ इंटर कॉलेज बखिरा में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही उन्हें नए साइबर क्राइम से बचाव का उपाय बताया गया।

थाना साइबर क्राइम के एसओ आलोक सोनी और एसएसआई बखिरा रजनीश राय ने कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राओं को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित किया। सभी को डिजिटल वॉरियर्स के कार्य बताए। जैसे अफवाहों को रोकना, अफवाहों का खंडन करना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़, जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते है, उनका खंडन करना है। इसके अलावा सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर न करना, पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना आदि के बारे में जानकारी दी । यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार डिजिटल वारियर्स (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉलेज के छात्रों का एक नेटवर्क) अभियान चलाया जा रहा है। इसमें साइबर अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाएंगे, भ्रामक खबरों का मुकाबला करेंगे। आम नागरिकों को साइबर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित करेंगे और पुलिस के सराहनीय कार्यों और अभियानों का प्रचार करेंगे। यूपी पुलिस की इस नई पहल का उद्देश्य स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को फर्जी खबरों पर अंकुश लगाना और साइबर खतरों की पहचान करने और उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित करना है।

Previous articleप्रेमिका ने आत्म हत्या की डाल दी पोस्ट।
Next articleधर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग के चार सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here