प्रेमिका से झगड़ा हुआ तो प्रेमी किशोर ने आत्महत्या की डाल दी पोस्ट।

प्रेमिका से झगड़ा हुआ तो प्रेमी किशोर ने आत्महत्या की डाल दी पोस्ट।

-सूचना पर पुलिस पहुंच कर बचाई जान

-किशोर की काउंसलिंग की और आगे ऐसा न करने का सुझाव दिया। 

——————————————————-

संतकबीरनगर। 

बखिरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किशोर ने प्रेमिका से झगड़ा होने की वजह से शनिवार की देर शाम इंस्ट्राग्राम पर खुद के आत्महत्या करने की पोस्ट डाल दी। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और किशोर के घर पहुंच कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने किशोर की काउंसिलिंग की। भविष्य में ऐसी हरकत न करने का सुझाव दिया। 

 एसओ लाल बिहारी निषाद ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के रहने वाले एक 14 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या संबंधी पोस्ट फोटो व वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मेटा कंपनी से अलर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग), लखनऊ, उप्र व सोशल मीडिया सेल संतकबीरनगर ने आत्महत्या के संबंध में सूचना दी। इसके साथ ही किशोर की लोकेशन व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। एसओ लाल बिहारी निषाद के साथ एसआई शम्भू राम, हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह, अजय सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार पोस्ट डालने वाले किशोर के घर पहुंच गए और उसकी जान बचाई। एसओ ने किशोर की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान किशोर ने बताया गया कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमिका से उसका झगड़ा हो गया था। इसीलिए उसने जहर खाने की पोस्ट डाल दी थी। उसके परिजनों को सुपुर्द करते हुए किशोर को आगे के लिए ऐसा न करने का सुझाव दिया।

Previous articleजिले में फरार चल रहे 17 आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम।
Next articleलापता युवक की संदिग्ध हाल में मौत, शनिवार दोपहर से लापता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here