लापता युवक की संदिग्ध हाल में मौत, शनिवार दोपहर से लापता था।
-घर से 500 मीटर पूरब पुलिया के पास मिली लाश
-चार भाइयों में बड़ा था युवक
-पिता के मुताबिक आठ साल से मानसिक रूप से बीमार था बेटा
-पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम हाउस भेजा
-बखिरा इलाके दुर्गजोत गांव का निवासी था युवक
———————————————————
संतकबीरनगर।
बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत के रहने वाले लापता युवक का शव घर से 500 मीटर पूरब पुलिया के पास रविवार को मिला। सूचना पर पीड़ित परिजन और आस-पास के लोग जुट गए। पीड़ित परिजनों ने आठ साल से बेटे के मानसिक रूप से बीमार होने का जिक्र किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
दुर्गजोत निवासी पीड़ित पिता मजहर हुसेन ने बताया कि उसका बड़ा बेटा 30 वर्षीय मोहम्मद आजम शनिवार को दोपहर अचानक घर से लापता हो गया। रात भर बेटे की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह दही बेचने वाली एक महिला ने सूचना दिया कि भटपुरवा के पास पुलिया पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर परिजन और गांव के लोग पहुंचे तो शव उसके बेटे मोहम्मद आजम का था। बेटे आजम की आठ साल से मानसिक रोग की गोरखपुर से दवा चल रही थी। उसके चार बेटे और पांच बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटों में सबसे बड़ा मोहम्मद आजम था और अविवाहित था। जबकि छोटे बेटे ने प्रेम विवाह किया है। मौत की वजह परिजन स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे।
एसओ लाल बिहारी निषाद ने बताया कि परिजनों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। वैसे युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। युवक मानसिक रूप से बीमार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।















