रास्ते में सूअर आने से पलटा ऑटो,दादी-पोती समेत तीन घायल।

रास्ते में सूअर आने से पलटा ऑटो,दादी-पोती समेत तीन घायल।

 

संतकबीरनगर

 मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग पर बालूशासन के पास शुक्रवार को रास्ते में जंगली सूअर आने से अचानक सवारियों से भरा ऑटो पलट जाने से दादी-पोती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। 

    बखिरा क्षेत्र के रहने वाले पंकज कुमार शुक्रवार को बखिरा से ऑटो में सवारी लेकर खलीलाबाद जा रहे थे। बालूशासन के पास पहुंचे ही थे कि अचानक ऑटो पलट गया। ऑटों में सवार गुलरिहा की रहने वाली 70 वर्षीय वसीरून्निशा,उसकी पोती सादिका और बखिरा कस्बा निवासी नीरज जायसवाल घायल हो गए। घायलों में वसीरून्निशा को सिर में गंभीर चोटे आई है। जबकि पोती को मामूली चोटे आई है। ऑटो चालक पंकज कुमार ने बताया कि रास्ते में अचानक जंगली सूअर आ जाने से हादसा हो गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में घायलों को उपचार शुरू हुआ।

Previous articleपुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़। 
Next articleसामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार जाने पूरा मामला 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here