पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़। 

पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़।

संतकबीरनगर 
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइंस में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक किया। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई।
एसपी ने परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। परेड के बाद पुलिस लाइंस परिसर में मेस, गणना कार्यालय, आमी बैरक, साइबर थाना आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया। गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों व पुलिस चौकियों पर शुक्रवार की परेड कराई गई। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवाई गई एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया।

Previous articleसावधान! हाईवे के खतरनाक कट,कही ले न लें जान
Next articleरास्ते में सूअर आने से पलटा ऑटो,दादी-पोती समेत तीन घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here