दादा-पोती को पीटने वाले चार लोगों पर केस दर्ज।
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के कवलदह गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दादा- पोती को मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित रामदास पुत्र स्वर्गीय तीरथ का आरोप है कि आपसी विवाद को लेकर गांव के मुन्नीलाल, राजेंद्र, सुनील, छोटू ने उसे और उसकी नातिन रंभा को लाठी, डंडे व ईंट से मारा पीटा। पिटाई से दोनों से चोटे आई। आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी दिया। एसओ नंदू ने बताया कि आरोपी मुन्नीलाल, राजेंद्र, सुनील, छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया गया।















