महिला मरीजों के लिए वरदान साबित होगा, डॉ विदुषी राय कि ओ,पी, डी —
ओ,पी, डी, क्लीनिक का चेयरमैन जगत ने फीता काटकर किया उद्धघाटन
स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ विदुषी राय के द्वारा महिला मरीजों का समुचित उपचार
डॉ विदुषी राय के द्वारा आगामी 26 जनवरी को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में लगेगा निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर
संतकबीरनगर। जनपद खलीलाबाद शहर के बाईपास स्थित आर्शीवाद होटल से सौ कदम आगे बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल में महिला मरीजों के समुचित उपचार के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग परामर्श केन्द्र का भव्य उद्धघाटन नगर पालिका चेयरमैन खलीलाबाद जगत जयसवाल ने फिता काटकर किया। श्री जयसवाल ने निः संतान दंपतियों के लिए व महिलाओं से संबंधित रोगों के उपचार के लिए समर्पित सेवाओं की शुरुआत करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ओपीडी का औपचारिक रूप से उद्घाटन कर अपनी शुभकामनाएं दी। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल ने कहां की गरीब महिलाओं व आमजन महिलाओं के लिए आगामी 26 जनवरी को डॉ विदुषी राय द्वारा नगर पालिका में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रसिद्ध महिला डॉक्टर एम, बी, बी, एस, डी, जी, ओ, ओ, बी, एस, गाइनी, बी,आर,डी, मेडिकल कालेज गोरखपुर डॉ विदुषी राय ने कहा कि स्त्री एवं प्रसूति रोग परामर्श केंद्र खोलने का यह लक्ष्य है कि शहर और पड़ोसी क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक अपनी पहुंच का विस्तार करते हुए निकट और दूर के रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।उन्होने बताया कि अब आप के शहर खलीलाबाद में प्रत्येक दिन ओ, पी, डी, की सुविधा प्राप्त होगी। जिसमे महिला मरीजों संम्बधित जैसे प्रसूति पूर्व जाँच की समस्याओं का इलाज,निः संतानता का इलाज, नार्मल एवं सिजेरियन डिलेवरी, दूरबीन विधि द्वारा बच्चेदानी का आपरेशन, बच्चेदानी एवं अंडेदानी में गाँठ का इलाज व आपरेशन,माहवारी में शिकायत का इलाज,सफेद पानी की परेशानी का इलाज, ब्रेस्ट में दर्द गाँठ का इलाज, परिवार नियोजन की सलाह व इलाज, महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण सहित महिलाओं का समुचित उपचार किया जायेगा। उद्घाटन समारोह के अवसर पर अमित राय, अब्दुल्ला खान, नीलेश दुबे, सत्य प्रकाश राय,राजेश राय, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधी अंकुर, मणि शंकर यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।















