ननिहाल में बालक की हादसे में मौत.
संतकबीरनगर
दुधारा क्षेत्र के जामडीह में ननिहाल आए एक बालक को गुरुवार को दरवाजे पर खेलते समय अनियंत्रति बाइक ने पहले टक्कर मारी और फिर 50 मीटर दूरी तक फंसे बालक को घसीट दिया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। लोग घायल बालक को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां जिला अस्पताल में रो-रो कर बेसुध हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।















