छात्र छात्राओं के शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के लिए सूर्या एकेडमी में आयोजित हुई शिक्षक अभिभावक सम्मेलन।

छात्र छात्राओं के शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के लिए सूर्या एकेडमी में आयोजित हुई शिक्षक अभिभावक सम्मेलन।

 

– छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने जांची अपने बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता

 

– निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी विद्यालय में लगे काउंटर का किया निरीक्षण

 

संतकबीरनगर- जिले में लगातार शिक्षा को बेहतर ढंग से संचालित करने और छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए सूर्या परिवार लगातार शिक्षा की अलख जगा रहा है। छात्र छात्राओं के शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के लिए सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में पेरेंट्स और टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जहां विद्यालय पर आए छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने अपने बच्चों के शैक्षिक स्तर का हाल जाना वही परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार ने मिठाई और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आपको बता दे कि सूर्या परिवार छात्र छात्राओं बेहतर शिक्षा के माध्यम से सूर्या परिवार ने जिले में अलग मुकाम हासिल करते हुए जनपद को टॉपर छात्र छात्रा देने का भी काम किया है। छात्र छात्राओं के शैक्षिक स्तर की जानकारी के लिए सूर्या एकेडमी में आज टीचर पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय पर पहुंचे अभिभावकों ने अपने बच्चों के शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। एकेडमी के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने पेरेंट्स टीचर मीटिंग में लगे काउंटर का निरीक्षण करते हुए अध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कक्षा में बेहतर अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार ने मिठाई खिलाकर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस दौरान डॉक्टर उदय ने कहा की छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराना विद्यालय परिवार की पहली प्राथमिकता छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर परखने के लिए लगातार पैरंट टीचर मीटिंग का आयोजन कर जानकारी हासिल की जाती है डॉ उदय ने बेहतर अंक पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी। नए सत्र की शुरुवात को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया 15 जनवरी के बाद शुरू कर दी जाएगी वही 2 फरवरी के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म देते हुए छात्र-छात्राओं को नए सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी,अर्चना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleननिहाल में बालक की हादसे में मौत.
Next articleबाइक के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने से हुआ हादसा,हादसे में युवक की मौत, रिश्तेदार घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here