मां की डॉट और साथी किशोर से बढ़ी दूरी बनी छात्रा के आत्म हत्या की वजह,पुलिस की जांच पड़ताल में भी छात्रा ने खुद उठाया था आत्मघाती कदम।
-27 दिसंबर को घर से हुई थी लापता, मां ने 30 दिसंबर को दर्ज कराई थी गुमशुदगी
-कमरे में फंदे से लटकती मिली थी छात्रा की लाश
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैगिंग आया
-पुलिस की जांच पड़ताल में छात्रा ने खुद उठाया था आत्मघाती कदम
————————————————————-
संतकबीरनगर।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के हकीमराई गांव की रहने वाली कक्षा 11 वीं की छात्रा ने खुद आत्मघाती कदम उठाया था। अपनी मां की डॉट और साथी किशोर के दूरी बढ़ा लेने की वजह से आत्मग्लानि महसूस कर छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस की गहन जांच पड़ताल में छात्रा की मौत की यही वजह सामने आई है।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के हकीमराई गांव की रहने वाली 16 वर्षीय मरियम पुत्री सेराज खान कक्षा 11 वीं में पढ़ती थी। 27 दिसंबर 2024 की शाम को मरियम घर से अचानक लापता हो गई तो परिजनों ने अपने स्तर से तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर पीड़ित मां सबीरुन्निशा ने 30 दिसंबर 2024 को धर्मसिंहवा थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। 31 दिसंबर 2024 को दूसरे मकान, जिसमें भूसा, लकड़ी रखा जाता है, उसी के कमरे में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकती छात्रा की लाश मिली। उक्त कमरे के एक दरवाजे में बाहर से ताला बंद था और दूसरे में अंदर से कुंडी बंद थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह हैगिंग आया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल के लिए एसओ धर्मसिंहवा पूनम मौर्या, एसओजी प्रभारी सर्वेश राय और सर्विलांस की टीम को लगाया।
एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि छात्रा की मौत से जुड़े हर पहलुओं की गहराई से जांच पड़ताल की गई। जांच में पाया गया कि छात्रा की गांव के रहने वाले हम उम्र किशोर से एक साल से गहरी दोस्ती थी। छात्रा ने अपनी एक सहेली की आईडी पर छह-सात महीने पहले सिम खरीदी थी और घर पर मौजूद खराब छोटी मोबाइल की मरम्मत करवा कर परिजनों को बिना बताए उसी में सिम चला रही थी। कॉल डिटेल में छात्रा की नियमित साथी से बातचीत होने की बात सामने आई है। 19 दिसंबर 2024 को छात्रा मोबाइल से अपने साथी से बातचीत कर रही थी और उसकी मां ने देख लिया। मां ने मोबाइल छीन कर रख लिया और डांट-फटकार लगाई। छात्रा उसी दिन देर शाम नाराज होकर घर से निकल गई और बाहर एक ईट भट्टे पर काम करने वाले रॉची के मजदूर के मोबाइल से साथी किशोर को फोन करके बुलाया। रात का वक्त होने की वजह से साथी किशोर अपने दो दोस्तों के साथ भट्ठे पर पहुंचा और किसी तरह समझा-बुझाकर छात्रा को उसके घर पहुंचाया। 20 दिसंबर को छात्रा की मां ने लड़के की मां से उलाहना दिया। उसके बाद मां की डांट-फटकार की वजह से साथी किशोर ने छात्रा से दूरी बढ़ा ली। उसके तीन दिन बाद छात्रा ने अपने एक पड़ोसी के मोबाइल से साथी किशोर से वार्ता करने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं की। फिर साथी के एक करीबी दोस्त से बात कराने का जिक्र किया, लेकिन उसने मना कर दिया। 26 दिसंबर 2024 को मां की मोबाइल से छात्रा ने अपने साथी से बातचीत की और पूर्व की तरह फोन पर बात करने की बात कही तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे छात्रा ने आत्मग्लानि महसूस की। 27 दिसंबर को पहले चाभी लेकर छात्रा भुसौले वाले मकान पर गई। कमरे के एक दरवाजे का अंदर की सिटकनी खोल दी और फिर दूसरे दरवाजे में बाहर से ताला बंद कर दिया। वापस घर पहुंच कर चाभी रख दी और फिर भुसौले वाले कमरे में घुस कर अंदर से कुंडी बंद करके आत्मघाती कदम उठा लिया। एसओ ने बताया कि पीड़ित मां ने भी बेटी के आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात बताई है।
———————-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह हैगिंग आया है। पुलिस टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि छात्रा की गांव के एक किशोर से गहरी दोस्ती थी। मोबाइल से बातचीत करते पकड़ लेने पर मां ने छात्रा से मोबाइल छीन लिया था और डॉट फटकार लगाई थी। इधर परिजनों की सख्ती के बाद साथी किशोर ने छात्रा से दूरी बढ़ा ली थी। इन्हीं वजहों से क्षुब्ध होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
केशवनाथ,
सीओ मेंहदावल















