मनबढ़ों ने चाय दुकानदार को पीटा।
संतकबीरनगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेहिया चौराहे पर शनिवार को कुछ मनबढ़ों ने चाय दुकादार की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया।
नेहिया खुर्द निवासी पीड़ित रामदास मौर्या पुत्र स्वर्गीय रामनाथ मौर्या का आरोप है कि उसकी नेहिया चौराहे पर चाय की दुकान है। आरोप है कि शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब गांव के सुजीत, अमित, सोहन, मोनू उसकी दुकान पर पहुंचे और उसे अपशब्द कहने लगे। लोग उसे लाठी-डंडे, टांगी से बुरी तरह से मारने-पीटने लगे।
आरोप है कि उक्त लोग उसके दुकान का सामान भी तोड़फोड़ दिया। आरोपियों ने उसे जानमाल की धमकी दी। पिटाई से उसे काफी चोटें आई हैं। सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी गई। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि सुजीत, अमित, सोहन और मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।















