किशोरी को भगा ले गया गांव का युवक।
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित मां का आरोप है कि एक जनवरी की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का आरोपी बहला-फुसला कर कहीं भगा ले गया। आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। बेटी की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। जांच पड़ताल के बाद पीड़ित मां शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है















