दंपती समेत चार पर मारपीट का केस दर्ज।
संतकबीरनगर। पांच दिन पूर्व कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ढोढ़ई में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई के मामले में गुरुवार को पुलिस को आरोपी दंपती समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित दीपचंद पुत्र स्वर्गीय कतारु का आरोप है कि 27 दिसंबर को पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के रहने वाले गुरुद्दीन,विद्यावती, गुड़िया,अनिरुद्ध गोलबंद होकर उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लोग उसे लाठी,डंडा से मारकर घायल कर दिए। पिटाई से उसे काफी चोटे आई हैं। कहीं शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दिए। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि गुरुद्दीन,उनकी पत्नी विद्यावती समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।















