किशोरी से की छेड़खानी,मदद में पहुंची दूसरी बहन को पीटा।
संतकबीरनगर।
धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से गांव के युवक ने घर में घुस कर छेड़खानी की। शोर पर मदद में पहुंची दूसरी बहन का हाथ ऐठ दिया और मारा पीटा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया।
पीड़ित मां का आरोप है कि 30 दिसंबर को आरोपी युवक घर में घुस कर उसकी 11 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करने लगा। बेटी चिल्लाई तो उसकी दूसरी बेटी पहुंच गई। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी दूसरी बेटी का हाथ पकड़ कर ऐठ दिया और मारा पीटा। उलाहना देने पर आरोपी युवक की मां ने उसे अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक पर घर में घुस कर छेड़खानी करने,मारने -पीटने और उसकी मां पर अपशब्द कहने व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।















