अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का दिया निर्देश।

अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का दिया निर्देश।

– थानों पर आने वाले आगंतुकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें पुलिस कर्मी
– पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र कराएं गिरफ्तारी
——————————————————–
संतकबीरनगर।
एडीजी डॉक्टर के एस प्रताप कुमार और डीआईजी दिनेश कुमार पी ने बुधवार की देर शाम पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के साथ बैठक कर घटित अपराधों और उसमें हुई कार्रवाई की समीक्षा की। एडीजी ने अपराध नियंत्रण के तरीके और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। चोरी, लूट, नकबजनी, छिनैती व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करने की जरूरत जताई।
एडीजी डॉक्टर के एस प्रताप कुमार ने कहा कि थानों पर आने वाले आगंतुकों के साथ सम्मानजनक, गरिमापूर्ण व सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने की जरुरत जताई। जनपद में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रूप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने की हिदायत दी। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की जरूरत जताई। शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्रवाई आदि के लिए निर्देशित किया। चोरी, लूट, नकबजनी, छिनैती व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करके प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता बताई। इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने, ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए कहा। गोतस्करी व गोवध सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ सदर अजीत चौहान, सीओ धनघटा अजय सिंह, सीओ मेंहदावल केशवनाथ और समस्त एसओ आदि उपस्थित रहे।

Previous articleदेवरिया जाते समय वरिष्ठ सपा नेता केडी यादव की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत.
Next articleमहिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्प लाइन नंबरों की दी गई जानकारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here