बरदहिया बाजार में वृद्ध की मिली लाश।

बरदहिया बाजार में वृद्ध की मिली लाश।

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में मंगलवार को एक वृद्ध की लाश मिली। सभासद बिपिन जायसवाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सभासद ने बताया कि वृद्ध बरदहिया दुर्गा मंदिर के परिसर में कई दिनों से रह रहा था। सूचना पर बरदहिया चौकी इंचार्ज ललित कांत यादव मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महुली खास की रहने वाली सरस्वती देवी ने शव की पहचान अपने पति दयाराम (70) के रूप में की। पति की मौत को स्वाभाविक बता कर पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग की। पीड़ित परिजनों की मांग पर शव को सुपुर्द कर दिया गया।

Previous articleएसपी के रीडर समेत छह पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त।
Next articleएक दरवाजे में बाहर से ताला, दूसरे में अंदर से कुंडी बंद और फंदे पर लटकती मिली लाश तीन दिन से लापता छात्रा की संदिग्ध हाल में मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here