एसपी के रीडर समेत छह पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त।

एसपी के रीडर समेत छह पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त।

 

संतकबीरनगर।।

पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 06 पुलिसकर्मियों को मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। बाद में एसपी के पेशकार रहे इंस्पेक्टर केडी सिंह को पुलिस कार्यालय में भी विदाई दी।

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि रीडर रहे इंस्पेक्टर कृष्णदेव सिंह, एसआई रामउग्रह, एसआई एलआईयू प्रेमचन्द मिश्र, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, चन्द्रसेन त्रिपाठी, अनुचर राममिलन सिंह अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

 

 इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मानपूर्वक सरकारी वाहनों में बैठाकर विदा किया। इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा आदि उपस्थित रहे।

Previous articleबाइक-साइकिल की टक्कर में दो घायल।
Next articleबरदहिया बाजार में वृद्ध की मिली लाश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here