बाइक-साइकिल की टक्कर में दो घायल।
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के लेडुआ के पास मंगलवार को बाइक और साइिकल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पीआरवी टीम के हेड कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजकुमार कश्यप ने बताया कि सूचना मिली कि बाइक और साइकिल में टक्कर होने से विजय कुमार पुत्र जोगिन्दर निवासी लेडुआ थाना बखिरा और परमिंदर पुत्र बहादुर निवासी लोहरौली मिश्र थाना बेलहरकला घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को 108 नंबर एबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भेजवायी। इसके साथ ही घटना की सूचना बखिरा पुलिस को दी गई।















