डीसीएम से तीन पेटी शराब चुरा ले गए चोर

डीसीएम से तीन पेटी शराब चुरा ले गए चोर

संतकबीरनगर। 

मगहर के पास एक पंचर की दुकान के पास खड़ी डीसीएम के पीछे से तिरपाल काट कर सोमवार की सुबह चोर तीन पेटी शराब चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। देर शाम पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।   

डीसीएम चालक बागपत के रहने वाले नरेश पाल पुत्र गरीब का आरोप है कि वह गाजियाबाद से शराब की पेटी वाहन में लोड करके देवरिया जा रहे थे। सोमवार की सुबह पांच बजे मगहर टायर पंचर की दुकान के पास कुछ काम से खड़ी किए थे। यह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में था। सुबह 5:10 बजे गाड़ी के पीछे का तिरपाल काट कर अज्ञात चोरों ने तीन पेटी शराब चोरी कर लिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Previous articleजमीन संबंधी विवाद में मां-बेटे को पीटा।
Next articleस्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष के पौत्र समेत दो छात्रों की पिटाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here