25 दिन पूर्व हुए हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत।
संतकबीरनगर
25 दिन पूर्व पिपरा कला चौराहे के पास हुए हादसे में घायल की उपचार के दौरान केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। पिपरा कला निवासी संदीप कुमार का आरोप है कि चार दिसंबर को शाम चार बजे उसके पिता राजेंद्र प्रसाद पिपरा कला चौराहे से सब्जी लेकर घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान एक बाइक चालक बलिराम निवासी दुबौली थाना नगर जनपद बस्ती तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आए और उसके पिता को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिए। हादसे में पिता को सिर में चोट आई है। आस-पास के लोगों की मदद से घायल पिता को टेमी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। वहां से हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पिता को केजीएमयू लखनऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम अस्पताल के जरिए कराया गया। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि बाइक चालक बलिराम निवासी दुबौली नगर बस्ती के खिलाफ केस दर्ज किया गया।















