संदिग्ध हाल में महिला की मौत, नौ माह की गर्भवती थी महिला।

संदिग्ध हाल में महिला की मौत, नौ माह की गर्भवती थी महिला।

-घबड़ाहट होने पर परिजन ले गए सीएचसी हैंसर

-महिला के मृत घोषित होने पर बिलख पड़े घर वाले

-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा

——————————————————-    

संतकबीरनगर। 

धनघटा थाना क्षेत्र के कुड़वा की रहने वाले एक गर्भवती महिला की शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सीएचसी हैंसर के डॉक्टर ने मौत होने की पुष्टि की। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए परिजन गमगीन थे। 

  कुड़वा गांव निवासी नासिर हुसैन ने बताया कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी काफिया गर्भवती थी। पांच जनवरी को डिलेवरी होने की तिथि डॉक्टरों ने बताई थी। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद पत्नी काफिया को घबड़ाहट होने लगी। उसे गरम पानी पीने को दिया। बाद में पत्नी को पड़ोस में एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने सीएचसी हैंसर ले जाने की सलाह दी। बाद में पत्नी को सीएचसी हैंसर ले गया। वहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके छह साल का बेटा अरकम हुसैन और चार साल की बेटी आयत है। पत्नी की मौत पर सभी बिलख रहे थे। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

Previous articleडंफर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल।
Next articleIPS संकल्प शर्मा DCP नॉर्थ बने !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here