क्रिसमस पर प्रेमिका को घुमाना पड़ा महंगा, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी युवक का तोड़ा पैर।
-दो साल से बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र का प्रेमी युवक खलीलाबाद क्षेत्र की युवती से करता था प्यार
-प्रेमिका को उसके गांव तक देर रात छोड़ने गया तो पकड़ कर प्रेमिका के घर वालों ने की पिटाई
-सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस घायल प्रेमी युवक को भेजवायी जिला अस्पताल
-प्रेमी युवक ने खुद बताई घटना,अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी तहरीर
–
संतकबीरनगर।।।।।।
क्रिसमस पर प्रेमिका को घुमाना प्रेमी युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका को प्रेमी युवक बुधवार देर रात उसके गांव छोड़ने गया था। रास्ते में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी युवक को पकड़ लिया और हॉकी-डंडे से पीट कर उसके पैर की हड्डी तोड़ दी। सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायल प्रेमी युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर उसे भर्ती कर डॉक्टर ने घायल का उपचार शुरू किया।
जनपद बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय प्रेमी युवक के एक दोस्त की कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। दोस्त के साथ उसके रिश्तेदार के घर आते-जाते प्रेमी युवक की उसी गांव की रहने वाली युवती से दो साल पहले संपर्क हुआ। फिर दोनों में फोन पर बातचीत होते-होते रिश्ता प्रगाढ़ हो गया। प्रेमी युवक राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि 19 वर्षीय युवती कक्षा 11वीं में पढ़ती है। प्रेमी युवक के मुताबिक बुधवार की रात 11 बजे प्रेमिका उससे मिलने भुवरिया चौराहे पर पहुंची। फिर वह अपनी प्रेमिका को बाइक से लेकर मुंडेरवा गया और क्रिसमस पर दोनों मौज मस्ती की। भोर में करीब तीन बजे वह प्रेमिका को लेकर उसके गांव छोड़ने गया था। गांव से पहले रास्ते में प्रेमिका के घर वाले पांच-छह की संख्या में घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वह रास्ते से गुजरा तो लोगों ने उसकी बाइक रोकवा लिया। आरोप है कि उन लोगों ने हॉकी-डंडा से उसे जमकर मारेपीटे। लोगों ने पिटाई करके उसके पैर की हड्डी तोड़ दिया। वह घायल होकर चीख रहा था, लेकिन कोई मदद में नहीं आया। लोग खुद फोन करके डायल 112 नंबर की पुलिस टीम बुलाई। मौके से डायल 112 नंबर की टीम उसे जिला अस्पताल भेजवाया।
प्रेमी युवक दो भाइयों में छोटा है। उसके पिता किसान हैं। सूचना पर प्रेमी के गांव से एक करीबी युवक गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचा। युवक ने बताया कि उसे घायल होने की सूचना मिली थी। प्रेमी के परिजनों को उसके प्यार की कहानी की जानकारी नहीं थी। पता चला है कि दोनों अलग-अलग जाति के रहने वाले हैं। युवक के कृत्य और उसके साथ घटी घटना को लेकर जिला अस्पताल में मौजूद लोग चर्चा कर रहे थे।
——————————————
डायल 112 नंबर की पुलिस टीम सूचना पर मौके पर गई थी और घायल प्रेमी युवक को जिला अस्पताल भेजवाया था। वैसे इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सतीश सिंह,















