तालीम के बिना जिंदगी अधूरी है: मौलाना नूरुलहुदा ।

तालीम के बिना जिंदगी अधूरी है: मौलाना नूरुलहुदा ।

– पैराडाइज इंटरनेशनल एकेडमी दरियाबाद में मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया 

संत कबीर नगर। सेमरियावां। पैराडाइज इंटरनेशनल एकेडमी दरियाबाद में मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया है।

इस दौरान मौलाना नूरूलहुदा कासमी ने कहा कि तालीम के बिना जिंदगी अधूरी है। तालीम से ही हमें जिंदगी जीने का सलीका हासिल होता है। तालीम से ही अच्छे बुरे गलत सही की पहचान होती है। तालीम से ही आप अपने समाज के साथ मुल्क की तरक्की में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

स्कूल के संचालक मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासमी ने कहा कि तालीम से अनुशासन की सीख मिलती है। अनुशासन व सभ्य होकर समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम को मोहम्मद रैयान ने केरात से शुरू आत की।

इस दौरान इमरान अहमद, पंकज शुक्ला, एजाज अहमद, इरफान अहमद, हाफिज रशीद आदि मौजूद रहे।

Previous articleकेंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन के बाद 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की
Next articleमेरा राशन 2.0: राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर, फोन पर मिनटों में होगा काम….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here