सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी मीरगंज और एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में डी-फार्मा के लिए काउंसिलिंग शुरु।
•काउंसिलिंग के बाद सत्र 2024-25 के लिए शुरु होगी डी-फार्मा नए सत्र की कक्षाएं।
संत कबीर नगर
•••चिकित्सा सेवा क्षेत्र में अपना करिअर संवारने की सोच रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।आज से सूर्या कॉलेज आफ फार्मेसी मीरगंज और एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में डी-फार्मा के लिए काउंसलिंग शुरू कर दी गयी है। काउंसलिंग के बाद सत्र 2024-25 के लिए नए सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी।इच्थुक छात्र काउंसलिंग के जरिए अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।आने वाले सत्र में सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी मीरगंज में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
जिले और आसपास के युवाओं को चिकित्सा सेवा क्षेत्र में अपना करिअर संवारने के लिए अब दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।उन्हें अब डी-फार्मा,बीएससी नर्सिंग और जीएनएम रोजगारपरक शिक्षा सुविधा अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेगी।सूर्या ग्रुप ऑफ कालेज निरंतर चिकित्सा सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है।इसी कड़ी में बुधवार से सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी मीरगंज और एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में डी-फार्मा कोर्स के लिए काउंसिलिंग शुरु कर दी गई है।दोनो संस्थानो पर बड़ी संख्या में छात्र काउंसलिंग के लिए पहुंच रहे हैं।ऐसे में जिन छात्रों को डी-फार्मा में प्रवेश लेना हो वे अविलंब कॉलेज से संपर्क करें।संस्थान के प्रबंधक डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि इस समय 60 सीटों के लिए दोनों विद्यालयों में काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है जो भी छात्र-छात्राएं अभी तक अपना काउंसलिंग नहीं कराए हैं। वह विद्यालय पर पहुंचकर अपना काउंसलिंग कराकर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।















