राज ग्लोबल एकेडमी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।

राज ग्लोबल एकेडमी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।

संत कबीर नगर ।

खलीलाबाद स्थित जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय राज ग्लोबल एकेडमी संत कबीर नगर में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों व विद्यालय के समस्त अध्यापकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गई। जिला चिकित्साधिकारी संत कबीर नगर के तत्वाधान में विद्यालय परिसर में जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, नेत्र व दंत रोग विशेषज्ञ तथा जनरल फिजिशियन की टीम जिसमें डॉ. के. पी. सिंह, डॉ. रचना यादव, डॉ. मकीम अहमद, डॉ. विक्रम चौधरी, डॉ. अमोध मिश्रा तथा डॉ. मुबारक अलीम उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विद्यालय की कार्यकारी निदेशिका सीमा सिंह, प्रधानाचार्य सोसी जैकब व समस्त अध्यापकगण के नेतृत्व में हुआ। विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने अपने संदेश में स्वास्थ्य शिविर में आए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous articleCM ने आज गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी जनता की समस्याएं।
Next articleसूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी मीरगंज और एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में डी-फार्मा के लिए काउंसिलिंग शुरु।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here