साइंस क्विज प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी।

-साइंस क्विज प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी।

-सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता,पुरस्कृत हुए विजेता।

    संत कबीर नगर ।

जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में साइंस क्विज और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में स्कूल के चारो हाउस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के अंत में घोषित परिणाम में ग्रीन हाउस को चैंपियन का खिताब मिला।जबकि रेड हाउस दूसरे,ब्लू तीसरे और एलो हाउस को चौथा स्थान हासिल हुआ।प्रतियोगिता के विजेताओं को सूर्या ग्रुप के चैयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। 

      आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने साइंस और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का बड़े ही बेबाकी से उत्तर दिया। शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन में छात्रों ने प्रतियोगिता में अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए प्रश्नो के समुचित उत्तर दिए।सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में छात्र छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न सामाजिक,राजनैतिक और खेलकूद के संदर्भ में प्रतियोगिता आयोजित होती रहती है।पर्व त्यौहारों पर उनके महत्व पर प्रकाश डालते वृत्तचित्र और रंगोली प्रतियोगिता, बेहद आकर्षक होती है।इसी क्रम में छात्रों की समझ को परखने के लिए शुक्रवार को साइंस क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुआ।जिसमें ग्रीन हाउस विजेता रहा।विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिए छात्रों की समझ परखी जाती है जिससे यह पता चले कि उनकी कितनी तैयारी है।उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर स्कूल प्रशासन संकल्पबद्ध है।उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराया जा रहा है।जिससे स्कूल के छात्र जीवन की परीक्षा के योग्य खुद को ढाल सकें।एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी मे छात्रों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, बलराम उपाध्याय,अशोक चौबे, सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Previous articleUP में वर्ष 2021 बैच के 17 IAS अफ़सरो को सीनियर टाइम स्केल मिला……..!!
Next articleमुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों के संपर्क रह कर शांति व्यवस्था कायम करने में लगे रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here