मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों के संपर्क रह कर शांति व्यवस्था कायम करने में लगे रहे.

मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों के संपर्क रह कर शांति व्यवस्था कायम करने में लगे रहे.

 

एडीजी ज़ोन डीआईजी रेंज मंडलायुक्त डीएम एसएसपी अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के बराबर में संपर्क रहे

एसपी सिटी एसपी नार्थ एसपी दक्षिणी सहित सभी सीओ थानेदार संवेदनशील क्षेत्रों में रहे भ्रमणशील

 

गोरखपुर। आज (6 दिसंबर को) बाबरी विध्वंस की 32वीं बरसी होने के साथ ही जुमे की नमाज भी थी मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहे गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में भी एडीजी जोन डाक्टर के एस प्रताप कुमार मंडलायुक्त अनिल ढींगरा डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र आनंद कुलकर्णी जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर भी आज गोरखपुर जोन रेंज मंडल जिले की पुलिस प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट पर रही गोरखपुर की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में कोई कोताही भी नहीं बरती पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार अपने-अपने सर्किल में पूरे दिन मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर अपने सीओ और थाना प्रभारी के संपर्क में रहे पल-पल की खबर लेते रहें मंडलायुक्त सभागार में एडीजी जोन डीआईजी रेंज मंडलायुक्त डीएम एसएसपी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के बराबर संपर्क में रहे जुमे की नमाज पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही थी 

पुलिस सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। संवेदनशील स्थानो चौराहे पर फोर्स तैनात की गई थी देर रात्रि भी चेकिंग चलती रही। वहीं एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट किया था संवेदनशील इलाके पर खासकर नजर रखने को कहा गया था।

Previous articleसाइंस क्विज प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी।
Next articleसूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित हुई साइंस क्विज प्रतियोगिता, ग्रीन हाउस बना चैंपियन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here