स्काउट गाइड सेविषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सीख मिलती है।
– दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा में स्काउट गाइड का प्रथम सोपान तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
संत कबीर नगर
सेमरियावां। दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा में स्काउट गाइड का प्रथम सोपान तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान बच्चों को विषय परिस्थितियों में जीवन यापन की सीख दी गई। साथ ही राष्ट्र भाषा जागृत की गई। बेहतर टेंट निर्माण व बिना बर्तन के पका भोजन वाले स्काउट गाइड टीम को सम्मानित किया गया।
जिला स्काउट मास्टर रमेशचंद्र यादव व सहायक ट्रेनर मोनू कुमार ने बच्चों का विषम परिस्थितियों में रहने के लिए टेंट निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाना, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार, सीटी संकेत, स्काउड गाइड नियम प्रतिज्ञा, देश भावना की सीख आदि के बारे में जानकारी दी। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट निर्माण की निरीक्षण किया और.बिना बर्तन के.भोजन को चखा और सराहनीय बताया।
इस दौरान एएच एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा के प्रधानाचार्य मुनीर आलम खान ने कहा कि स्काउटिंग- गाइड युवाओं से आत्म अनुशासन, देशभक्ति, और समाज सेवा के मूल्यों को विकसित होती है। इससे युवाओं को अच्छे नागरिक बनने के लिए तैयार किया जाता है। स्काउटिंग और गाइडिंग से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग से हस्तकला में प्रशिक्षण मिलता है और उपयोगी कौशल सीखने को मिलता है। स्काउटिंग और गाइडिंग से कुशलता से सेवा करने की भावना विकसित होती है.
स्काउटिंग और गाइडिंग से एकता और पारिवारिक माहौल बनता है। स्काउटिंग और गाइडिंग से आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, और तत्परता की विशेषताएं विकसित होती हैं। स्काउटिंग और गाइडिंग से सहयोग और नेतृत्व कौशल सीखने को मिलता है।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुहम्मद अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य शैदा हुसेन, अब्दुल हफ़ीज़ खान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हाज़ी वसी अहमद खान, प्रशिक्षक रमेश चन्द्र यादव, मोनू कुमार, प्रधानाचार्य हीरालाल, एहतेशाम अहमद खान, किशन वधवानी, सूरज कुमार, शब्बीर अहमद, अमन वसी, देवव्रत पटेल, शाहीन खान, शाइस्ता प्रवीन, सबा प्रवीन, रुशदा खातून, शमा प्रवीन, अखिलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।















