रोडवेज बस में घुसी बोलेरो,तीन लोग घायल.

रोडवेज बस में घुसी बोलेरो,तीन लोग घायल.

 

          -देवरिया डिपो की बस 40 यात्रियों को लेकर जा रही थी कानपुर

          – हाईवे पर पिपरा कला के पास हुआ हादसा

          – बस में सवार यात्री दूसरी बसों से गंतव्य को हुए रवाना

          – सूचना पर कोतवाल,कांटे चौकी इंचार्ज ने पहुंच कर हटवाया क्षतिग्रस्त बोलेरो

         ———————————————————————

संतकबीरनगर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुर्थिया से 500 मीटर आगे पिपरा कला प्राथमिक स्कूल के पास सोमवार की रात नौ बजे रोडवेज की बस में पीछे से बोलेरों घुस गई। बोलेरों सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि सूचना पर कोतवाल और कांटे चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त बोलेरों को सड़क के किनारे करवा कर रास्ता साफ कराए। 

  कोतवाल सतीश सिंह और चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया कि देवरिया डिपों की रोडवेज बस कानपुर जा रही थी। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। बस के चालक सुधीर पांडेय ने बताया कि उनके बस के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया।जिसे बचाने के प्रयास में वह बस में ब्रेक लिए। उसी दौरान बस के पीछे चल रही बोलेरों में किसी अन्य वाहन ने ट्रक्कर मार दिया और बोलरों अनियंत्रित होकर बस में घुस गई। बोलेरों में चालक के अलावा दो और लोग बैठे थे। जिन्हें हल्की फुल्की चोटे आई। बोलेरों सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन मौके से दवा कराने की बात कह कर चले गए। बस में सवार यात्रियों को दूसरे बसों से भेजवा दिया गया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क के किनारे कराया गया। जबकि रोडवेज बस को लेकर चालक-परिचालक लखनऊ की ओर रवाना हो गए।

Previous articleदुधारा पुलिस ने पीड़ित के खाते में 6600 रुपये कराया वापस।
Next articleमहाराणा प्रताप शिक्षा परिषद शोभायात्रा को मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सलामी लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here