रेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवक की लाश,हत्या की आशंका।

रेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवक की लाश,हत्या की आशंका।

-शुक्रवार को अपने दो दोस्तों के साथ गोरखपुर गया था युवक 

-रात में युवक नहीं पहुंचा घर, बरदहिया बाजार के पास ट्रैक किनारे मिली लाश

-दो डॉक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम

-दोनों दोस्तों को हिरासत में में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

-पीएम रिपोर्ट पर टिकी है पुलिस की नजर

 

संतकबीरनगर,।।

खलीलाबाद-मगहर रेलवे स्टेशन के बीच बरदहिया बाजार गौशाला मार्ग के पास शनिवार को ट्रैक के किनारे एक युवक की लाश मिली। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान खलीलाबाद के बेलदारी टोला के रहने वाले सुनील चौहान के रूप में हुई। पीड़ित परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को ट्रैक के किनारे फेंक दिए जाने की आशंका जाहिर की। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।      

कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे सभासद विपिन जायसवाल पुत्र स्वर्गीय ईश्वर चंद्र जायसवाल निवासी बरदहिया बाजार वार्ड नंबर 20 खलीलाबाद ने सूचना दिया कि बरदहिया बाजार गौशाला मार्ग किरण किन्नर के घर के पीछे खलीलाबाद-गोरखपुर रेलवे लाइन पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। ऐसा लग रहा है कि खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन से देर रात्रि अथवा भोर में युवक गिरा है। सूचना पर कोतवाल सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। बाद में शव की पहचान 34 वर्षीय सुनील चौहान पुत्र स्वर्गीय लाल जी चौहान निवासी बेलदारी टोला वार्ड नंबर 3 खलीलाबाद के रूप में हुई। 

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को दिन में 11 बजे सुनील चौहान अपने दो दोस्तों के साथ गोरखपुर गया था। सुनील नशा करता था। देर शाम तक दोनों दोस्त अपने-अपने घर पहुंच गए। जबकि सुनील चौहान घर नहीं पहुंचा। शनिवार को ट्रैक किनारे उसकी लाश मिली। परिजनों ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। मां श्रीमती का रो-रो कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित चाचा रामजी चौहान ने बताया कि सुनील तीन भाइयों में बड़ा था। कोतवाल ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। वैसे जिन दो युवकों के साथ मृतक गोरखपुर गया था, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Previous articleगोरखधाम एक्सप्रेस से गिर कर झांसी का युवक घायल।
Next articleहादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here