इंस्ट्राग्राम पर खुद के साथ युवती की अश्लील वीडियो पोस्ट कर तोड़वाया शादी का रिश्ता, पुलिस को जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश।
-युवती के नाम की फर्जी आईडी से आरोपी युवक ने बनाया है इंस्ट्राग्राम
-कहीं शिकायत करने पर बदनाम कर देने की दे रहा धमकी
-पीड़ित मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर की फरियाद
-एसपी ने साइबर थाना और कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश
————————————————————–
संतकबीरनगर।।।।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के नाम की फर्जी आईडी से इंस्ट्राग्राम बना कर आरोपी युवक ने उसकी अश्लील तस्वीर और वीडियो को भेज कर तय रिश्ता तोड़वा दिया। कार्रवाई कराने पर अभी और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित मां ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रकरण में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति पैरालिसिस से ग्रसित है। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वह मूंगफली बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती है। आरोप है कि आरोपी युवक उसकी बेटी के नाम की आईडी से इंस्ट्राग्राम बना लिया है और उसकी बेटी की फोटो के साथ अश्लील गाना अपलोड किया है। कुछ माह पूर्व मामले की जानकारी होने पर उसने पूछताछ की तो युवक ने उसे अपशब्द कहा। जिस होटल पर आरोपी काम करता है, उससे जुडे लोगों ने इंस्ट्राग्राम आईडी डिलीट करा दिए जाने की जानकारी दी। इधर उसकी बेटी की शादी गोरखपुर जनपद के पीपीगंज क्षेत्र में तय हुई थी, लेकिन आरोपी युवक ने इंस्ट्राग्राम के माध्यम से उसकी बेटी की अश्लील फोटो, वीडियो अपने फोटो के साथ जोड़कर गंदे गाने की रील बना कर भेज दिया। जिससे बेटी का रिश्ता टूट गया। आरोपी युवक धमकी दे रहा है कि अभी तक तो कम बदनाम किया है, कहीं कोई शिकायत की और कार्रवाई हुई तो ऐसा बदनाम करूंगा कि आत्महत्या के सिवाय कुछ नहीं बचेगा। पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कोतवाली पुलिस के साथ साइबर सेल थाने को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।















