फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चस्पा कराया पोस्टर।
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने गुरुवार को गोवध के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा कराया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि गोवध और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी एजाज उर्फ भोलू पुत्र हकीकुल्लाह निवासी मूड़ाडीहा फरार चल रहा है। आरोपी न तो पुलिस की पकड़ में आ रहा है और न ही कोर्ट के समक्ष उपस्थित हो रहा है। आरोपी एजाज उर्फ भोलू की गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा कराया गया। जिससे अभियुक्त के कहीं दिखाई देने पर कोई भी व्यक्ति पुलिस को अवगत कराए। प्रशिक्षु सीओ ने अपील किया कि इस अभियुक्त के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल जनपदीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।















