सभी बेरोजगारों के पासपोर्ट मंगा कर जालसाज ने अपने पास रख लिया बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 9.21 लाख रुपये।
-15 लोगों को विदेश भेजने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट बुलाया और फिर मांगे दो लाख रुपये
-ठगी की आशंका हुई तो लोग लखनऊ से लौट आए घर
-पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
-एसपी ने सीओ धनघटा को सौंपी प्रकरण की जांच
————————————————————-
संतकबीरनगर।।।
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने 30 बेरोजगारों से 9 लाख 21 हजार रुपये की ठगी कर लिया है। इसके साथ ही सभी के पासपोर्ट को लेकर रख लिया। आरोप है कि बेरोजगारों को न तो विदेश भेजवाया और न ही उनके पासपोर्ट और रुपये लौटा रहा है। पीड़ित युवक ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की फरियाद की। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ धनघटा को सौंपी है।
धनघटा क्षेत्र के मांझा खड़गपुर निवासी रामजनम पुत्र रामलौट का आरोप है कि उसकी मुलाकात दो माह पूर्व दिल्ली ओमान दूतावास के पास में इलाहाबाद के एक युवक से हुई और उससे बार-बार बातचीत भी होती है। युवक ने खुद को विदेश में नौकरी करने की बात कही और उसे विदेश में नौकरी दिलाने की बातचीत करने लगा। युवक ने कहा कि 30 जगह खाली है और लोगों को लेकर आओ तो विदेश में नौकरी लग जाएगी। युवक के झांसे में वह आ गया और किराए के बारे में पूछा तो युवक ने बताया कि 12 लाख रुपये लगेगा। वह अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों को तैयार कर लिया। आरोप है कि वह आरोपी युवक के अलग-अलग तिथियों में गूगल पे से चार लाख इक्कीस हजार रुपये भेज दिया। पांच लाख रुपये और 30 पासपोर्ट आरोपी युवक के बताए गए पते पर कूरियर के माध्यम से भेज दिया। उसके बाद आरोपी युवक ने 15 लोगों का हवाई जहाज का टिकट उसके पास भेजा। 16 नवंबर 2024 को हवाई उड़ान ओमान मसकट के लिए थी। उसके समेत कुल 15 लोग लखनऊ एयरपोर्ट पर गए। आरोपी युवक के पास फोन पर बात की तो आरोपी युवक ने दो लाख रुपये और भेजने को कहा। तब उसे शक हुआ कि आरोपी युवक उसके साथ जालसाजी कर रहा है। उसके साथ सभी 15 लोग घर चले आए। आरोपी युवक लगातार उससे पैसे की मांग कर रहा है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर 30 लोगों के पासपोर्ट और 9 लाख 21 हजार रुपये दिलाए जाने की मांग की। प्रकरण की जांच करा कर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की फरियाद की। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने प्रकरण की जांच सीओ धनघटा को सौंपी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया।















