ट्रैक्टर की ठोकर से मासूम पांच बच्चे की मौत।

ट्रैक्टर की ठोकर से मासूम पांच बच्चे की मौत।

-पांच वर्षीय बच्चा गांव में दुकान पर टाफी खरीदने जा रहा था
-दरवाजे के सामने सड़क पर हुआ हादसा और बच्चे की गई जान
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा

उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर।
दुधारा थाना क्षेत्र के आलमपुर में मंगलवार देर शाम हुए ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच साल के मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया। सूचना पर पीड़ित परिजन और आस-पास के लोग जुट गए। पीड़ित परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आलमपुर निवासी पीड़ित पिता गुलाम हुसैन ने बताया कि उसका पांच वर्षीय बेटा रहमान मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे गांव में दुकान पर टाफी खरीदने जा रहा था। अभी बेटा अपने दरवाजे के पास ही सड़क पर पहुंचा था। उसी दौरान ट्रैक्टर चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसके बेटे रहमान को ठोकर मार दिया। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। पीड़ित पिता ने बताया कि उसके बेटे और इकलौती बेटी है। जिसमें रहमान बड़ा बेटा था। बेटे की मौत से पत्नी मोमीना खातून का रो-रो कर बुरा हाल था। थाने के प्रभारी प्रशिक्षु सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleवृद्धा की हत्या का खुलासा, हत्या के प्रयास के दर्ज मुकदमें की पैरवी में पैसों के खातिर की थी वृद्धा की हत्या।
Next articleपांच दिन से लापता महिला का धान के खेत में मिला शव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here