पांच दिन से लापता महिला का धान के खेत में मिला शव।

पांच दिन से लापता महिला का धान के खेत में मिला शव।

संतकबीरनगर। 

धनघटा क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव के सीवान में बुधवार को धान के खेत में एक महिला का शव मिला। घटना की सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पीड़ित परिजन पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया।    

    रामपुर दक्षिणी निवासी लालमन पुत्र छब्बू ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय बहन शकुंतला मानसिक रूप से पीड़ित थी। बहन की शादी 15 वर्ष पूर्व रंगीलाल निवासी पिपरपाती थाना लालगंज जनपद बस्ती के साथ हुई थी। बहन शकुंतला के मानसिक रोगी होने के कारण पति रंगीलाल ने लिखा-पढ़ी में छोड़ दिया था। बहन विक्षिप्त होने की वजह से अक्सर बिना घर को बताए कहीं भी चली जाया करती थी, फिर दो-चार-दिन के बाद वापस आ जाती थी। शकुंतला पांच दिन पूर्व बिना किसी को कुछ बताएं घर से निकली और लापता हो गई थी। बुधवार को शकुंतला का शव गांव के धान के खेत में दलदल पानी में मिला। एसओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Previous articleट्रैक्टर की ठोकर से मासूम पांच बच्चे की मौत।
Next articleपिपराइच रेलवे जमीन पर किए अतिक्रमण पर चला सदर तहसील का बुलडोजर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here