कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को दिलाए सजा: एसपी।

कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को दिलाए सजा: एसपी।

उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में न्यायालय के पैरोकारों के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही जरूरी सुझाव और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक मुकदमों में आरोपियों को सजा दिलाए जाने के लिए निर्देश दिया।

एसपी ने सेशन व लोअर कोर्ट के समस्त पैरोंकारों को न्यायालय से निर्गत होने वाली आदेशिकाओं एवं अपेक्षित समस्त आख्या-सूचनाओं को नियत तिथि पर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशद दिया। ऑपरेशन शिकंजा, टॉप-10, महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट, एक्शन प्लान व अन्य विचाराधीन वादों में साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर प्रभावी पैरवी के लिए निर्देश दिया। न्यायालय में लोक अभियोजक एवं अभियोजन अधिकारीगण से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक वाद में प्रभावी पैरवी कराकर अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाएं। पैरवी रजिस्टर, काजलिस्ट, जमानत सूचना रजिस्टर, रिमांड रजिस्टर आदि को अध्यावधिक रखें। न्यायालय द्वारा जारी किए जाने वाले प्रत्येक प्रासेस का समयबद्ध तामीला कराकर नियत तिथि पर न्यायालय में उपलब्ध कराने की हिदायत दी। इसके साथ ही सभी पैरोकारों से कार्य के दौरान आ रही परेशानियों की विस्तृत जानकारी कर उन्हें दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया। थानों में पेंडिंग सीएस व एफआर की सूची तत्काल उपलब्ध कराने तथा कोर्ट मुंशियों से सामंजस्य स्थापित कर 07 दिवस के अंदर सभी को न्यायालय में दाखिल करने का भी निर्देश दिया।

Previous articleनियमों के पालन के लिए विद्यार्थियों को दिलाई शपथ।
Next articleवृद्धा की हत्या का खुलासा, हत्या के प्रयास के दर्ज मुकदमें की पैरवी में पैसों के खातिर की थी वृद्धा की हत्या।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here