समाधान दिवस में 82मामलें में पांच का निस्तारण।
सहजनवा। गोरखपुर
तहसील समाधान दिवस का हुआ आयोजन कुल 82 मामले आए पांच का हुआ निस्तारण
तहसीलदार राकेश कन्नौजिया के अध्यक्षता में शनिवार को सहजनवा तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 82मामलें आये,मौके पर पांच मामले का ही निस्तारण हो सका।अन्य मामलों को संबधित विभाग के जिम्मेदारों को जांच कर मामलें का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह,दुर्गेश चौरसिया,वरूण सिंह,रामदयाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।















