बदहाल पङी मंडी ग्रामीणों ने किया कब्जा।
पाली ब्लॉक के बरईपार गांव में दो दशक पूर्व हुआ था निर्माण।
सहजनवा। गोरखपुर
सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लाक अंतर्गत बरईपार गांव में दो दशक पूर्व बनी मंडी बदहाल हो गयी है। देख रेख के आभाव के कारण मंडी में बने कमरों पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने कब्जा हटवाकर अन्य किसी क्षेत्र में उपयोग देने की मांग किया है।

तहसील क्षेत्र के ब्लाक अंतर्गत बरईपार गांव में दो दशक पूर्व लाखों रुपए खर्च कर गांव में मंडी का निर्माण किया गया था। गांव में बङी बाजार लगती थी। जहा आसपास के दर्जनों गावों के लोग बाजार करने आते थे। बाजार में रोजमर्रा के साथ ही आवश्यक के सभी सामान उपलब्ध रहते थे। जिसको देखते हुए वहां मंडी का निर्माण कराया गया।लेकिन मंडी निर्माण के बाद जगह जगह चौराहों के विकसित होने से बाजार पूरी तरह खत्म हो गयी। अब मंडी बदहाल पङी है। कुछ ग्रामीणों ने मंडी में बनें कमरों को कब्जा कर भूसा,लकङी अन्य सामान रखकर कब्जा कर लिया है। ग्रामीण जटाशंकर,उमेश,अश्वनी,रमाशंकर,रामफेर,अनिरुद्ध प्रसाद समेत अन्य ने मंडी खाली कराने के शिकायत भी तहसील पर किया लेकिन कब्जा नही हटाया गया। जबकि एसडीएम से लेकर जिले सीआरओ भी मंडी कई बार निरीक्षण कर चुके है।ग्रामीणों ने मंडी से कब्जा हटवाकर मंडी को अन्य किसी विकास कार्य में उपयोग कराने की मांग किया है।
इस संबंध में एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहा मामले की जानकारी है।मंडी किस संस्था ने बनवाया है। इसकी जानकारी लेकर जल्द ही कब्जा हटवा दिया जायेगा।















