सांथा ब्लॉक की बैठक में 12 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी।
अतिथियों के समक्ष खंड विकास अधिकारी धर्मेश चंद्र पांडे ने प्रस्तुत बैठक का एजेंडा
संतकबीरनगर। जिले के विकास खंड सांथा के ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आहूत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। बैठक काफी हंगामेदार रही। इसमें राज्य वित्त एवं 15वें वित्त, शौचालय, स्ट्रीट लाइट जैसी तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद करीब 12 करोड़ की कार्य योजना पर स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक का एजेंडा खंड विकास अधिकारी धर्मेश चंद्र पांडेय द्वारा क्षेत्र पंचायत के सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधियों के समक्ष पेश किया गया। इसमें क्षेत्र पंचायत में संचालित हो रहे परियोजनाओं को लोगों को पढ़कर सुनाया भी गया। खंड विकास अधिकारी धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 111 लाभार्थियों का चयन किया गया है और मुख्यमंत्री आवास के लिए कुल 115 में से 104 पात्रों का चयन किया गया है। इसी प्रकार मनरेगा, राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त, सामुदायिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट, समूह आदि के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष रवि पांडे ने बताया कि ब्लॉक पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर व एपीओ का स्थानांतरण हो गया है। जिससे क्षेत्र का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है इसी तत्काल पूरा करते हुए इनकी तैनाती बहुत ही जरूरी है। इस पर लोगों ने गंभीरता से विचार किया। वहीं जल्द ही इनकी तनाती की भी बात रखी गई। ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों को बढ़ाने का प्रयास कर रही है चाहे वह आवास, शौचालय, पेंशन का सत्यापन आदि जैसे अन्य कार्य शामिल हैं। जिसके वास्तविक लाभार्थी गरीब संवर्ग हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अबरार अहमद, ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल, सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी, राम सुभग दुबे, प्रधान संघ अध्यक्ष रणवीर पांडेय ,शकील अहमद, उजैर अहमद, विनोद दुबे नरेंद्र पांडे फजलुर रहमान अतीक अंसारी, एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, अनूप कुमार, रजनी सिंह, राजेश प्रताप सिंह राकेश कुमार अरविंद कुमार आनंद कुमार सुमित सभी कर्मचारी, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।















