घरेलू विवाद में महिला को पीटा।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एकमा में 15 अक्तूबर को घरेलू विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला की पिटाई कर दी थी। पीड़ित प्रमिला पत्नी राम औतार का आरोप है कि विपक्षी पंचराम, उनकी पत्नी नीतू और गौरी देवी ने मिलकर उसे गाली गलौज देते हुए लाठी,डंडे से मारापीटा। आरोप है कि लोगों ने उसे जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया।















