सूर्य कॉलेज ऑफ फार्मेसी मीरगंज में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
संस्थान के प्रबंधक डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दी बधाई,अतिथियों ने शिक्षकों के साथ काटा केक,छात्र-छात्राओं को दी शुभकामना। 
संत कबीर नगर। सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी मीरगंज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान संस्थान के प्रबंधक डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने आए हुए अतिथियों और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर खुशियॉ साझा की।
सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी मीरगंज पहुंचे संस्थान के प्रबंधक डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और सूर्या की एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी।आए हुए अतिथियों ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर खुशियॉ साझा की।बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जीपीएस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बृजेश शाही,शुभी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय,सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव,नितिश द्विवेदी ने कार्यक्रम में पहुंचकर फार्मासिस्ट दिवस को सफल बनाया।कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी के छात्र छात्राओं ने चिकित्सा से संबंधित प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में जान डाल दी।प्राचार्य डॉ बृजेश शाही ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में फार्मासिस्ट का बड़ा योगदान है।फार्मासिस्ट लोगों के चिकित्सा की अहम कड़ी हैं।संस्थान के प्रबंधक डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं को साख देते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के बाद समाज के प्रति आप सब की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। चिकित्सा सेवा में दया,सेवाभाव का बड़ा योगदान है। मरीजों की पीड़ा समझकर उनके प्रति सहानूभूति और संवेदना रखना भी पेशे की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।इस मौके पर नितिश द्विवेदी, गीतांजलि शुक्ला, हिमानी साहनी, सिदरा जया, इंद्रजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















