व्यापारिय से मारपीट को लेकर लोगों में आक्रोश की बैठक।
चौकी प्रभारी घघसरा निलंबन की कर रहे मांग
व्यापारियों की बैठक में पहुंचे विधायक करवाई का दिया आश्वासन
गोरखपुर। सहजनवां।
घघसरा नगर पंचायत में पुलिस की तरफ से व्यापारी को पीटने के प्रकरण में गुरुवार को विधायक प्रदीप शुक्ला ने पीड़ित से मुलाकात किए। व्यापारियों ने आरोपित चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग की, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया।
घघसरा कस्बा निवासी व्यवसायी की पिटाई के मामले में व्यापारी चौकी इन्चार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मी पर कारवाई की मांग को लेकर गुरुवार को कस्बे में बैठक किए। बैठक में पहुचें विधायक से निलंबित करने की मांग किया। जिसपर विधायक ने कारवाई का आश्वासन दिया। घघसरा कस्बा निवासी व्यापारी राजकुमार उर्फ राजू जायसवाल ने चौकी पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया था।जिसपर एसएसपी ने बुधवार देर शाम चौकी के सिपाही अरविंद नाविक व गोलू यादव को निलंबित कर दिया था।
बैठक चेयरमैन प्रभाकर दुबे,ब्लाक प्रमुख ई.शशिप्रताप सिंह,पूर्व प्रमुख परमेश्वर राज,रमेश मद्धेशिया,छठ्ठु जायसवाल, महेन्द्र समेत अन्य मौजूद रहें।















