–देवाधिदेव महादेव व माता समय के दरबार में डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने टेका मत्था।
-सैकड़ो यजमानों को अंगवस्त्र व नकदी दान कर लिया आशिर्वाद।
उत्तर प्रदेश । संत कबीर नगर
सूर्या ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम और शहर के समय माता मंदिर पहुंचकर पूजा-आराधना की।इस दौरान उन्होंने सैकड़ों यजमानो को अंगवस्त्र व नकदी दान कर उनका आशिर्वाद लिया।
पवित्र श्रावण मास में सूर्या ग्रुप ऑफ कालेज के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने शहर के समय माता मंदिर पहुंचकर मॉ की पूजा आराधना की।पूजा के बाद मंदिर में मौजूद ब्राह्मणों और अन्य यजमानो में अंगवस्त्र व नकदी वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया।इसी क्रम में वे ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम पहुंचे जहॉ देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।साथ ही मौजूद भारती परिवार के लोगों को अंगवस्त्र व नकदी दान कर उनका आशिर्वाद लिया।डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि श्रावण मास पवित्र मास है।इस महीने में शिव की पूजा आराधना का विशेष महत्व है।इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती,पिंटू भारती,प्रवीण उपाध्याय,शंकर यादव,सुभाष त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।















