गाड़ी छीनने व धमकी देने का आरोप, मामले में पुलिस कर रही जांच।
गोरखपुर/चौरीचौरा। चौरीचौरा क्षेत्र के एक सपा नेता पर पलिया निवासी संतोष मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर असलहे के बल पर जानमाल की धमकी देकर चारपहिया गाड़ी छीनने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संतोष मौर्य ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 11 बजे के करीब वह अपने मित्र इब्राहिमपुर निवासी विजय कुमार व ओमप्रकाश विश्वकर्मा को अपने निजी कार्य से सुकरौली भेजा था। रास्ते में डुमरी खास चौराहे से पहले ही सपा नेता अपने ही गांव निवासी एक सिपाही के साथ बाइक से आए और उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करके गाड़ी रोक ली। जानमाल का खतरा देख विजय कुमार अपनी जान बचाने के लिए वहां से गाड़ी लेकर भाग निकला। इससे गाड़ी व चालक विजय कुमार सुरक्षित बच गए।















