पांच लोगों ने किया रक्तदान
संतकबीरनगर। इनर व्हील क्लब के सहयोग से शनिवार को सीएचसी खलीलाबाद स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कुल पांच लोगों ने रक्तदान किया। क्लब की मंडल कोआर्डिनेटर डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि रक्तदान हर व्यक्ति को करना चाहिए। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान अभिषेक अग्रहरि, सौरभ, मिथुन, नदीम, लकी ने रक्तदान किया। अध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, कोषाध्यक्ष सरिता जैन, शशि वर्मा, मीरा यादव, रीना, रेणु आदि मौजूद रहीं।















