अक्षय तृतीया के दिन एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने अतुल आटो प्रतिष्ठान का उद्घाटन।

अक्षय तृतीया के दिन एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने अतुल आटो प्रतिष्ठान का उद्घाटन

बस्ती। शुक्रवार अक्षय तृतीया को विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी ने वैदिक मंत्रोें के बीच विधि विधान से पचपेड़िया पटेल चौराहे के निकट स्थित अतुल आटो थ्री व्हीलर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। कहा कि इससे विकास को गति मिलेगी और लोगांे को रोजगार भी उपलब्ध होंगे।
एम.जी.आर.गुप के चेयरमैन घनश्याम शुक्ल, मैनेजिंग डायरेक्टर शुभम शुक्ल, कार्यकारी निदेशक ई. शगुन कुमार शुक्ल ने उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को बताया कि ट्रैक्टर के साथ ही अतुल थ्री व्हीलर के डीजल, पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन डिलेवरी वैन, सवारी वैन उपलब्ध है। अतुल आटो के सभी माडल उपलब्ध है। कम्पनी की ओर से फाइनेन्स की भी सुविधा उपलब्ध है। 15 प्रतिशत देकर गाडी को खरीदा जा सकता है।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से अतुल आटो के मनोज जोशी, मानस त्रिपाठी, एच.पी. सिंह ने वाहनों के बारे में तकनीकी जानकारी दिया। मुख्य रूप से राजकुमार शुक्ल, विनोद शुक्ल, आदित्य यादव, चिकन सिंह के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे।

Previous articleनिजी विद्यालय के निदेशक ने उठाई अनाथ के पढ़ाई की जिम्मेदारी।
Next articleमुग्गन बाबू की पुण्यतिथि पर निशुल्क शिविर का हुआ आयोजन ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here